करगह. थाना क्षेत्र के रामपुर नरेश गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी सोना देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घर के लोग तथा पड़ोसियों ने आरोपी पति ज्योति प्रकाश चौधरी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी पति के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है।
घटना के सम्बन्ध बताया
बताया जाता है कि सासाराम के चितौली के रहने वाले कामता चौधरी की बेटी सोना देवी की वर्ष 2019 के जून महीना में करगहर के रामपुर नरेश के जवाहर चौधरी के पुत्र ज्योति प्रकाश चौधरी के साथ शादी हुई थी। बाद में दंपति से एक पुत्र भी हुआ। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
उसी विवाद में ज्योति प्रकाश ने देसी कट्टा से अपनी पत्नी सोना देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया