Type Here to Get Search Results !

*एबीपीएसएस द्वारा प्रदेश भर में मनाया जाएगा होली मिलन समारोह*


कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) उत्तर प्रदेश होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का करेगा आयोजन।

    उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने बताया है कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति हमेशा रचनात्मक कार्यों को भी करता है, इसी क्रम में आपसी सौहार्द बढ़ाने और सद्भावना कायम रखने के उद्देश्य से होली मिलन समारोह तथा सामाजिक कार्यों से सरोकार रखने वाले समाज के कुछ विभूतियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

     प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा है कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का मिशन है देश व प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराना, इस मांग को लेकर समय-समय पर संगठन द्वारा आंदोलन किया जाता रहा है, बहुत जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावडिया के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन दिल्ली में करने का निर्णय लिया गया है इसके पहले देश के 22 राज्यों के सभी जिलों में होली मिलन समारोह और सम्मान समारोह के जरिए हम सभी पत्रकार एक दूसरे से मिल भी लेंगे और दिल्ली आंदोलन की रूपरेखा भी तय करेंगे।

     प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि होली बाद सुविधानुसार तिथि पर सभी जिलों में होली मिलन समारोह आयोजित किए जाएं और समारोह में समाज के अन्य क्षेत्रों से भी सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाए।


*रिपोर्टर सिरजेश यादव8896076537*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.