Type Here to Get Search Results !

*बाबर की हत्या मामले में एसएचओ दुर्गेश कुमार सिंह लाइन हाजिर*



दिनांक 20 /3/ 2022 को ग्राम कटघरा ही थाना रामकोला जनपद कुशीनगर में बाबर अली पुत्र स्वर्गीय सूबेदार को उनके विपक्षी 01अजीमुल्लाह पुत्र स्वर्गीय हवलदार 02 आरिफ पुत्र आजमुल्लाह 03 सलमा पत्नी छोटेलाल 04 शाहिद पुत्र ईशा कटघर थाना रामकोला जनपद कुशीनगर द्वारा मारा पीटा गया था !जिसमें बाबर अली को गंभीर चोटे आई थी! बाबर अली  इलाज के दौरान दिनांक 25/3/ 2022 को मृत्यु हो गई प्रकरण में मृतक की पत्नी के तहरीर के आधार पर थाना रामकोला पर मुकदमा पंजीकृत संख्या 63/22 धारा 323/ 504  /452 /336 /308 भाo द वि o बनाम अजीमुल्लाह आदि 04 नफर उपरोक्त पंजीकृत है अपर जिला अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की संयुक्त जांच में पाया गया की पूर्व में भी माह फरवरी में इनके बीच नाली आदि को लेकर आपस में विवाद हुआ था जिसमें 151/ 107 / 116 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई थी पुन: दिनांक 20/3/2022 उक्त घटना घटित होने के उपरांत प्रभारी निरीक्षक द्वारा त्वरित गति तत्परता में करवाई न करते हुए अपने प्रदीप कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती गई जिसके कारण  दुर्गेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक रामकोला को तत्काल प्रभाव से  पुलिस लाइन कुशीनगर संबद्ध किया गया हैं! प्रकरण  में नामजद 02 अभियुक्तों को आरिफ और ताहिद की गिरफ्तारी की जा चुकी है, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई


*रिपोर्टर सिरजेश यादव 8896076537*


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.