करगहर --बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को बारहवीं की रिजल्ट जारी की इस वर्ष भी सिग्मा ट्यूटोरियल करगहर से छात्रों ने लहराया परचम जिसमे करगहर के शुभम कुमार ने 453 अंक प्राप्त किया जिसके बाद उनके परिवार एवं संस्थान में हर्ष का माहौल है. हिमांशु चौबे 440 अंक में एवं विश्व प्रताप ने 426 अंक प्राप्त किया सिग्मा ट्यूटोरियल में 55 परीक्षार्थियों में से 40 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए वही 14 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी 1 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए संस्था के निर्देशक संजय तिवारी सर ने खुशी जताते हुए कहा कि यह हमारे शिक्षक एवं छात्रों के कड़ी मेहनत के बदौलत है साथ ही बेहतरीन प्रकाशन का किताब के बदौलत है 2017 के बाद करगहर में बेहतरीन रिजल्ट यही संस्था देता है जिसे करगहर के टॉपर फैक्ट्री भी कहा जाने लगा है शुभम कुमार ने बताया कि संस्थान के शिक्षकों की कड़ी मेहनत और मेरी लगन के बदौलत ऐसा परीक्षाफल आया साथ ही संस्था के अन्य शिक्षक सी एन मिश्रा सर रवि रंजन सर मुकेश सर अमरजीत सर मंजीत सर वीरू तिवारी अनुराग तिवारी छात्रों के बधाई दी।