Type Here to Get Search Results !

*बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया*



कुशीनगर/तमकुहीराज।    तमकुही राज में जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के प्रधान कार्यालय पर विकास दिवस के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71वां जन्मदिन समारोह पूर्वक केक काट कर मनाया गया। बिहार के गोपालगंज जदयू0 के पूर्व जिला अध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि आज हम लोग विकास दिवस के रूप में देश के समाजवादी नेता विकास पुरुष मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी का 71 वां जन्मदिन समारोह पूर्वक केक काट कर मनाया गया है

श्री पटेल ने कहा कि बिहार ही नही पूरे भारत वर्ष में आज माननीय नीतीश कुमार जी के जन्मदिन को जदयू के नेता कार्यकर्ता विकास दिवस के रूप में मनाते है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के तस्वीर के सामने केक काटा गया और मुख्यमंत्री जी को केक खिलाया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना भगवान शिव से की गई। इस दौरान

जन्मदिन मनानेवाले नेताओं में पूर्व विधायक प्रदीप सिंह पटेल,अरुण कुशवाहा, रोबिन कुमार सिन्हा, सुरेन्द्र सिंह पटेल, ग्रीस सिंह पटेल, मुंशी सिंह पटेल,दीपक सिंह पटेल, फौजी विमल कुमार कुशवाहा, सहित सैकड़ों नेताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई नीतीश कुमार को दिया।

 

*फास्ट न्यूज इंडिया लाइव रिपोर्टर सिरजेश यादव 8896076537*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.