Type Here to Get Search Results !

*धम्म ध्वजाधारी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी बने मनोज कुमार दास*


परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन दास ने सौंपा दायित्व

आश्रम न्यूज।।

धम्म ध्वजाधारी परिषद के राष्ट्रीय संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य पीठाधीश्वर दशरथ गद्दी चौबुर्जी मन्दिर अयोध्या महन्थ बृज मोहन दास जी महाराज ने प्रकृति अनाथ आश्रम, भारत के राष्ट्रीय प्रबन्धक, कुशल सामाजसेवी मनोज कुमार दास को परिषद का राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है।

श्री दास जनपद कुशीनगर के कसया विकास खण्ड अंर्तगत ग्राम धुरिया के निवासी हैं और शिक्षा, सेवा, धर्म के कार्यों में हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया तो साथ ही मस्जिदों, ईदगाहों व कब्रगाहों कभी जीर्णोद्धार कराया। आश्रम के सहयोग से सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर हजारों गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करवाये। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री दास के कर्मठता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी परिषद का परम गुरुदेव ने नामित किया है। श्री दास ने कहा कि महाराज जी द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाउंगा। पद लाभ मिलने पर पुजारी राजकुमार दास सहित भारी संख्या में विशिष्ट जनों ने बधाई देते हुए खुशी व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.