Type Here to Get Search Results !

ओवरलोडेड ट्रक को पुलिस ने किया जप्त


कोचस (रोहतास) ओवरलोडिंग वाहन से हो रही ढुलाई के चलते सभी रोडो की दशा दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। ठेकेदारों के तरफ से बिगड़ते रोडो की सूरत से परेशान होकर ओवरलोडिंग वाहन को रोकने के लिए अधिकारियों से अपील कर रहे हैं। तो वही खनन विभाग के अधिकारियों की तरफ से विभिन्न जगहों पे सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वहीं प्रशासन और खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक को जप्त किया है। थाना प्रभारी अमोद कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से सूचना मिली की ओवरलोडेड बालू ट्रक से ढुलाई किया जा रहा है। तभी प्रशासन और खनन विभाग की टीम ने दो ओवरलोडिंग बालू लदे ट्रक को प्रशासन ने जप्त कर लिया। हालांकि दोनों ट्रक के चालक प्रशासन को देख ट्रक खड़ा कर भागने में सफल रहे। प्रशासन की तरफ से फरार ट्रक चालक की खोजबीन जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.