अमेठी- उत्तर प्रदेश/अमेठी जिले की तिलोई विधानसभा से आज समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हाजी मोहम्मद नईम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सपा उम्मीदवार हाजी मोहम्मद नईम ने बताया कि इस बार सपा को जनता का समर्थन मिल रहा है, जनता पूर्ण रूप से सहयोग कर रही है।सपा उम्मीदवार मोहम्मद नईम ने बताया कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार के हिटलर शाही नीत से ऊब चुकी है, किसान परेशान हैं, किसानों की फसलें आवारा पशु खा रहे हैं, किसान रात दिन एक कर
किसी तरह से अपनी फसलों को इन छुट्टा मवेशियों से बचा रहा है, किसानों को समय समय पर खाद और बीज नही मिल पा रहा है,और न ही इन पांच सालों में तिलोई क्षेत्र में कोई विकास हुआ है।सपा उम्मीदवार मोहम्मद नईम ने कहा है कि इस भाजपा सरकार ने सिर्फ नफरत फ़ैलाने का काम किया है।इस नफरत को मिटाने का काम सपा सरकार करेगी। नईम ने कहा है कि तिलोई क्षेत्र की जनता हमारे साथ है,और हमारा सहयोग कर रही है।आज हमारे नामांकन के समय सपा समर्थकों के साथ साथ युवा नेता मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद मासूम,नदीम अहमद, मोहम्मद अमीन, रोहित तिवारी व रमेश तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। .
written by_vasi Khan,amethi up.