Type Here to Get Search Results !

*पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं को चुनाव में 40℅ भागीदारी देकर सम्मान दिया है*

* रिपोर्टर सिरजेश यादव*



कुशीनगर विधानसभा सीट से कंग्रेस की घोषित प्रत्याशी श्यामरती देवी पत्नी अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद सिंह अपने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वीर सावरकर नगर टीचर कालोनी निवासी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदम्बा प्रसाद सिंह इससे पूर्व वर्ष 1993 में रामकोला सीट से निर्दल, 2012 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर कुशीनगर से विधानसभा चुनाव भाग्य आजमा चुके हैं। जहां उन्हें 20 हजार मत मिले। वर्ष 12017 में यह सीट सपा को समझौते में चली गयी। पुनः 2022 में पार्टी ने कक्षा छः पास श्यामरती को प्रत्याशी बनाया है। इस बार पार्टी ने आधी आबादी पर भरोशा जताते हुए 69 वर्षीय ग्रहणी श्रीमती श्यामरती देवी को मैदान में उतारा है। पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर श्रीमती देवी ने कहा कि पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं को चुनाव में 40℅ भागीदारी देकर सम्मान दिया है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता से सहयोग, समर्थन व कांग्रेस को वोट देने की अपील की। पर्चा दाखिले में प्रदेश सचिव, जनपद प्रभारी मसूद अंसारी, प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस अनवर जकी, आईटी सेल आदित्य तिवारी, जिलाध्यक्ष व्यास ओझा, जिलाउपाध्यक्ष वाजिद अली, जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ गौरी शंकर सिंह, जिला महासचिव अमित मिश्रा, जिला सचिव जितेंद्र पटेल, अंशु मणि त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष एड राधाकृष्ण शर्मा, नागेंद्र सिंह, पूर्व जिपंस जान मुहम्मद, पूर्व जिपंस आनन्द उर्फ सुरेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, ईश्वर चन्द पटेल, हरिलाल यादव, आयुष कुमार सिंह, नरेंद्र यादव, तारकेश्वर सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी जन शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.