Type Here to Get Search Results !

शिक्षक की शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

करगहर 


करगहर निवासी शिक्षक मोहम्मद इजहार के असामयिक निधन की खबर पर गांव में मातमी सन्नाटा छा गया । जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात उनकी तबीयत खराब होने लगी । जिन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया । जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । 40 वर्षीय शिक्षक मोहम्मद इजहार बक्सर जिला के सोनपा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे 

सोमवार को शिक्षक की शव यात्रा में दोनों संप्रदायों के लोगों का हिस्सा लेकर आपसी भाईचारा व सद्भावना का मिसाल पेश किया मौके पर जिला पार्षद शकील अहमद पूर्व मुखिया बैद्यनाथ पांडेय, सुनील पासवान, विजय पासवान विनोद कुमार सिंह ,राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विजय साह, , , शमशाद आलम, सानौवर राईन सरफराज आलम, इस्तियाक राईन फकरे आलम फिरोज राईन बड़क राईन, आदि शामिल थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.