औरंगाबाद जिले के सलैया पुलिस ने गुरुवार को दोपहर थाना क्षेत्र के चालहों पहाड़ पर चल रही 4 शराब भट्टी को ध्वस्त किया है और बरामद सामग्री को नष्ट क़िया है थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया की गुरुवार को गुप्त सूचना मिली की चालहों पहाड़ पर शराब भट्टी चल रहा है जिसके सत्यापन हेतु उक्त स्थल पर सलैया पुलिस पहुंचकर छापेमारी किया तो चल रही 4 शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया और बरामद सामग्री भी नष्ट किया गया है उन्होंने बताया की चुलाईं हुई 300 लीटर महुआ शराब साथ बरामद अन्य सामग्री को नष्ट किया गया है
