Type Here to Get Search Results !

जिलास्तरीय शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष-सह-कॉल सेंटर का क्रियान्वयन प्रारंभ

उप संपादक : मंजय लाल सत्यम
बेतिया।संवाददाता। पश्चिम चम्पारण जिला में जिला स्तरीय शिकायत अनुवीक्षण कक्ष सह कॉल सेण्टर का स्थापना जिला निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार के निदेश पर कर दी गयी है। शिकायत अनुवीक्षण कक्ष-सह-काॅल सेंटर में प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर, उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया है। नोडल पदाधिकारी, व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के अनुसार शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष-सह-काॅल सेंटर में 04 हंटिंग लाईनें संचालित हैं, जिनका नंबर-06254-244045, 06254-244046, 06254-244047 एवं 06254-244048 है। आमजन उपर्युक्त नंबर पर काॅल कर निर्वाचन व्यय से संबंधित प्रलोभन एवं भ्रष्ट आचरणों के बारे में अवगत करा सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.