कानपुर 07 अक्टूबर मुस्लिम वेलफेयर एण्ड एजूकेशनल संस्था की एक मीटिंग संस्था के सचिव इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता में जाजमऊ में हुई जिसमें प्राइवेट स्कूल/विद्यालय व माध्यमिक वित्तविहीन लाखों शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कोराना काल में वेतन न मिलने से भुखमरी की कगार पर आने वालों को आर्थिक सहायता व मानदेय सुनिश्चित करने व कक्षा 9 एवं 11 के रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाने का आदेश देने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की व मीटिंग के बाद इसी से सम्बंधित पत्र मुख्यमंत्री को स्पीड पोस्ट ईमेल द्वारा भेजा।
वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में अतिरिक्त सहयोग करना दूर की बात है जिन शिक्षकों-कर्मचारियों का विद्यालय प्रबंधन से वेतन तय था उसे देने में विद्यालय प्रशासन आना-कानी कर रहा है जिससे शिक्षकों व कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट व भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। वित्तविहीन शिक्षक लिखित तौर पर विद्यालय प्रबंधन की शिकायतें जिलाधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक से भी नही करना चाहते उन्हें डर है कि ऐसा करने से विद्यालय प्रशासन उनकों निष्कासित कर देगा। इन्ही परिस्थितियों से उबरने के लिए शिक्षक-कर्मचारी दशकों से मानदेय के लिए संघर्षरत है। आज वित्तविहीन शिक्षकों व कर्मचारियों के पास सेवा नियमावली व तय मानदेय होता तो उनके साथ ऐसी दुर्दशा नही होती। प्राइवेट स्कूलो के शिक्षकों-कर्मचारियों की दशा अत्यंत खराब है स्कूल प्रबंधन छात्र/छात्रा से फीस तो पूरी वसूल कर रहा है लेकिन स्कूल प्रबंधन अपने शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन 30 से 40 फीसदी दे रहा है कुछ स्कूलो ने तो वो भी देने से मना कर दिया है 6 माह से शिक्षक/कर्मचारी उधार लेकर अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है जैसे-जैसे वक्त गुज़र रहा है उनके हालात बद से बदतर हो रहे है वह डिप्रेशन के शिकार हो रहे है। इखलाक अहमद डेविड ने कहा माध्यमिक विद्यालय बंद है तो उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 9 एवं 11 के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2020 कैसे तय कर सकता है विद्यालय खुलने के 10 दिन बाद ही कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश लेने व रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तय करे जिससे लाखों छात्र/छात्रा जो प्रवेश से वंचित हो गये उनका प्रवेश हो सके उनका शैक्षणिक वर्ष खराब होने से बच सकें। वक्ताओं ने एक स्वर में प्राइवेट स्कूलों के शिक्षको को सहायता, माध्यमिक वित्तवहीन शिक्षक/कर्मचारी को मानदेय सुनिश्चित करने व कक्षा 9 से 11 के रजिस्ट्रेशन की ओर अंतिम तिथि बढ़ाने के आदेश-निर्देश देने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की व इसी से सम्बंधित पत्र मुख्यमंत्री को भी स्पीड पोस्ट, ईमेल द्वारा भेजा।
मीटिंग में इखलाक अहमद डेविड, शफाआत हुसैन, कौसर अंसारी, अनीस बख्श, मोहम्मद रिज़वान, सरवर अंसारी, एजाज़ रशीद, आज़म महमूद, मोहम्मद शाहिद, शाह मोहम्मद आदि लोग मौजूद थे।

