Type Here to Get Search Results !

औरंगाबाद के बेरी खेल मैदान में जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने जनसभा का किया संबोधन

 


औरंगाबाद से लक्ष्मण कुमार की रिपोर्ट

   

 गुरुवार को जिले के बेरी खेल मैदान में प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार संदीप सिंह समदर्शी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे. 



जहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे एक बार मौका दीजिए. बिहार को तकदीर बदल देंगे. आप सबों ने दोनों भाइयों पर 30 साल तक भरोसा की है. लेकिन मैं आप सबों से मात्र 3 साल का मौका मांग रहा हूँ. 

अगर बिहार को बदल नहीं दिया तो आपके पास नही आऊँगा और राजनीति से सन्यास ले लूंगा. उसने समाज के अहम कई कुरीतियों पर भी प्रकाश डाला. जिसे तीस साल की सरकार नहीं सुधार पाई हैं. 



लेकिन मैं आप सबों से मात्र तीन साल का ही समय मांगता हूँ. जिसमें समान शिक्षा, समान स्वास्थ्य और कई अहम् बिन्दुओ पर समानता की झलक दिखने लगेगी. बात रही अपराध जगत की तो वहाँ भी मेरा कुछ अलग ही पहल होगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.