Type Here to Get Search Results !

तीन नक्सली गिरफ्तार,भेजे गये जेल नक्सलियों के घर से हुई बरामद नक्सल पोस्टर,डायरी,दस्तावेज और मोबाईल

 


औरंगाबाद से लक्मन कुमार की रिपोर्ट

मदनपुर(औरंगाबाद)

सीआरपीएफ,कोबरा बटालियन और स्थानीय थाना पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान और छापामारी कारवाई में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 जी/153 सीआरपीएफ और 205 कोबरा बटालियन और मदनपुर थाना पुलिस एसपी एएसपी अभियान के निदेशन में एएसपी अभियान के नेतृत्व में की संयुक्त छापामारी की गयी।जिसमें 3 नक्सली गिरफ्तार किए गये हैं गिरफ्तार नक्सलियों में कनौदी निवासी रामसूचित रिकियासन के बेटा सुदामा रिकियासन,इसी गांव के शुकर सिंह भोक्ता के बेटा विशुनपत सिंह भोक्ता तथा बढकी छेछानी निवासी राम विलास यादव के बेटा अशोक यादव है।इन नक्सलियो के घरो में छापामारी के दौरान नक्सली पोस्टर,डायरी,नक्सली साहित्य और मोबाईल फोन बरामद किए गये हैं। नक्सलियों के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहे के दौरान यह सूचना मिली कि नक्सली इलाके में विधानसभा चुनाव को लेकर नक्सल पोस्टर लगा वोट बहिस्कार करने एवं ग्रामीणों में दहशत पैदा करने के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में पोस्टर लगाने की योजना बनाया जा रहा है।सूचना के सत्यापन के लिए  सीआरपीएफ 153 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी प्रेम कुमार,एएसपी अभियान दुर्गेश कुमार और थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में योजना बना कर नक्सलियों के विरुद्ध छपेमारी की गई। पुलिस दो नक्सलियों को कनौदी से 22 अक्टुवर के शाम को गिरफ्तार किया गया जबकि 1 नक्सली अशोक यादव पिता बढकी छेछानी के भागने में सफल रहा जिसे पुलिस ने 23 अक्टुवर को सुबह में गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है।ये सभी नक्सली कमांडर अमरेश सिंह भोक्ता के संपर्क में रह कर लगातार नक्सली पोस्टर के जरीये वोट बहिस्कार की योजना बनाने,नक्सलियों को ज़रूरी समान पहुचाने,पुलिस की आने जाने की सूचना देने का काम कर रहा था।पोस्टर साटने का काम करता था।इसकी गिरफ्तारी करने में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर शुभाष चंद, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी एएस आई शिवराम हैम्बरम,एस आई हरेश कुमार सहित सीआरपीएफ जवान मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.