Type Here to Get Search Results !

ग्रीन चैनल कार्यक्रम के सुदृढ़ संचालन हेतु दिया गया प्रशिक्षण

 


- स्वास्थ्य सेवा को बेहतर तथा स्वास्थ्य कर्मी भी होंगी और  सशक्त होंगे


- बेहतर होगा स्वास्थ्य सेवा, लोगों को मिलेगी समुचित सुविधा 


किशनगंज : 22 अक्टूबर 2020 


स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के राज्य स्वास्थ्य समिति लगातार आवश्यक कवायद कर रही है और हर हाल में बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने को लेकर कटिबद्ध है। इसी कड़ी ग्रीन चैनल कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण केयर इंडिया के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशनगंज में दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से ग्रीन चैनल कार्यक्रम को ना सिर्फ बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवा भी बेहतर होगा। साथ ही लोगों को आसानी के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्य में केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक फैज अख्तर , प्रखंड प्रबंन्धक वहीदा अहमद , प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंन्धक श्री किशोर कुमार केशरी ,सभी  ऐ एन एम उपस्थित हुई ।



- स्वास्थ्य सेवा को बेहतर तथा स्वास्थ्य कर्मी भी होंगी और  सशक्त होंगे : - 


प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी   डॉ कृष्ण कुमार कश्यप  ने बताया कि ग्रीन चैनल कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा तो बेहतर होगा ही इसके अलावे स्वास्थ्य विभाग के एएनएम, आशा समेत अन्य कर्मी सशक्त भी होंगे। साथ ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा। 


- ग्रीन चैनल कार्यक्रम से प्रसव कार्य एवं  दवाई तक की व्यवस्था होगी सुदृढ़ : -

ग्रीन चैनल कार्यक्रम से सुरक्षित प्रसव को भी बल मिलेगा। इसके लिए उक्त कार्यक्रम के तहत एएनएम को प्रसव कराने की नई तकनीक के बारें में लगातार प्रशिक्षण दी जाएगी। इसके अलावे दवाई समेत अन्य स्वास्थ्य सेवा में साकारात्मक बदलाव होगा। 


- ए एन एम को समान ढोने से मिलेगी निजात : - 

ग्रीन चैनल कार्यक्रम से ना सिर्फ स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़ होगी। बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों की परेशानियाँ भी दूर होगी। इन कार्यक्रमों के तहत ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि एएनएम समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर पूरी संसाधन उपलब्ध कराया जा सकें और समान ढोने की समस्या से निजात मिल सकें। 



- लाभार्थी स्तर पर सेवाओं की मांग को प्रोत्साहित किया जाएगा : -

ग्रीन चैनल कार्यक्रम के तहत  आशा एवं एएनएम के सहयोग से सामुदायिक स्तर पर गर्भावस्था, मातृ-शिशु पोषण, परिवार कल्याण, किशोर स्वास्थ्य एवं प्रतिरक्षण संबंधी सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करना एवं उसकी गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। एवीडी किट में ग्लूकोमीटर, फीडर डॉप्लर, बीपी मशीन, ब्लड सुगर जांच सहित कई जरूरत की किट उपलब्ध रहेगी। इस किट बैग की मदद से समय पर एएनएम लाभार्थी को स्वास्थ्य लाभ दे सकेंगी।


- कोरोना के मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर : - 

- व्यक्तित्वगत साफ - सफाई का विशेष ख्याल रखें।

- हमेशा शारीरिक - दूरी का पालन करें।

- मास्क और सेनेटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें।

- अपरिचित लोगों से बातचीत के दौरान आवश्यक गाइडलाइन का ध्यान रखें।

- भीड़ - भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.