लगातार 25 वर्षो से बीडीसी सदस्य रामेश्वर गोविंद राव को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मनित।
- सत्रावसान बैठक में भावविभोर हुए सदस्य,प्रधानम
कुशीनगर
रामकोला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड सभागार में ब्लॉक प्रमुख गुड़िया देवी की अध्यक्षता में सत्र की अंतिम क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रमुख प्रतिनधि संजय यादव द्वारा सभी ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जिससे सभी लोग भावविभोर हो गए।
वृहस्पतिवार को सत्र के अंतिम क्षेत्र पंचायत की बैठक यादगार बन गया जब 25 वर्षो से लगातार क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे रामेस्वर गोविंदराव को उनके इस उपलब्धि पर प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव ने स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व खण्ड विकास अधिकारी रमाकान्त ने प्रमुख गुड़िया देवी के अनुमति से सभा की सुरुआत की तथा सर्व प्रथम पिछली कार्यवाही की पुस्टि का प्रस्ताव रखा जिसको सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से पास कर दिया उसके बाद एडीओ कृषि नन्दला खरवार ने खाद व बीज तथा कीटनाशक की उपलब्धता पर जानकारी दी उसके बाद एडीओ आई यस बी लक्षण चतुर्वेदी ने जानकारी दी अंत्योदय योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिसन, के तहत रामकोला ब्लॉक के इंसेंटिव में चयन होने की जानकारी दी।समाजकल्याण,बाल विकास विभाग व स्वाथ विभाग के कर्मचारी ने वैश्विक महामारी कोविड से बचाव के बारे में बताया।उसके बाद प्रमुख प्रतिनधि संजय यादव ने प्रधान संघ के अध्यक्ष यशवंत सिंह, जिला पंचायत सदस्य फुलबदन कुशवाहा,अरुण सिंह,शमसाद भाई, कुमारी अर्चना सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सभी ग्राम प्रधानो को शाल व मिठाई देकर सम्मानित किया।इस अवशर पर प्रभारी एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी,एडीओ समाज कल्याण अख्तर हुसैन व ग्राम प्रधान आशुतोष उर्फ बबलू यादव,योगेंदर यादव बैजनाथ साहनी साहब अली बलराम राव दिनेश कमलेश यादव, बबलू सिंह, गुलाब प्रसास,रामजीत कुशवाहा,जनार्धन यादव,देवनरायन उर्फ छोटे यादव, कासिम भाई,दिनेश ,राजन गोविंदराव,बलराम सिंह, प्रेम कुशवाहा, सहित सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य शतिष राव,भगवंत कुशवाहा, कैलाश यादव,नौमी यादव, राजू यादव, बबलू सिंह, सुबाष यसव, बनेला प्रसाद,सुरेश यादव मुन्ना यादव, रामाशीष यादव, सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
