Type Here to Get Search Results !

कुशीनगर) नवरात्रि और दशहरा त्यौहार को शांति पूर्वक निपटाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में

 


(जनपद अनेक संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया तथा अपने ताकत का एहसास कराते हुए चेतावनी दी कि त्यौहार में किसी प्रकार से कोई विघ्न बाधा उत्पन्न करने की हिम्मत की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


इस सिलसिले में सदर सीओ ने कहा की यह त्यौहार मां भगवती का त्यौहार है इसे आपसी भाईचारा के साथ ही मनाना चाहिए जिससे शांति व्यवस्था कायम रहें वहीं शहर कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना पुलिस का कर्तव्य है वह किसी भी कीमत पर कहीं भी किसी प्रकार से झगड़ा झंझट उत्पन्न नहीं होने देगी,संदिग्धों को चिन्हित कर लिया गया है। अगर कोई अराजक तत्व त्योहार में खलल डालने की हिमाकत की तो उसके खिलाफ न्याय संगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।पड़रौना का ह्दय स्थली कहें जाने वाले सुभाष चौक से क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सभी पुलिस और पीएसी के चौहान एकत्रित होकर पडरौना नगर के कट कुईया रोड, खिरिया टोला, छावनी, बावली चौक ,बेलवा चुंगी गुदरी बाजार ,तिलक चौक ,होते हुए उसके पश्चात वाहनों से अति संवेदनशील माने जाने वाला मिश्रौली और बड़हरागंज का भी पुलिस ने फ्लैग मार्च कर त्योहार को सकुशल निपटाने की हिदायत दी ,अन्यथा गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कही। इस मौके पर शहर कोतवाल अनुज कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश कुमार यादव, उपनिरीक्षकों में डीपी मिश्र, नागेंद्र सिंह ,दीनानाथ पांडे, रामाशंकर यादव प्रमोद यादव, त्रिलोत्मा त्रिपाठी, कांस्टेबलों में हिमांशु सिंह, अनिल राम सिंह यादव, मनीष सिंह यादव विमल के अलावे तमाम पुलिस पीएसी के जवान फ्लैग मार्च में शामिल रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.