साहिल राज शाहाबाद
रोहतास
तिलौथू प्रखंड के तुतला भवानी धाम को नॉन प्लास्टिक जोन घोषित कर दिया गया है। उस क्षेत्र में प्लास्टिक के साथ पकड़े जाने या फेंकने पर 50 रुपए का जुर्माना लगेगा। वन विभाग ने बुधवार से नो प्लास्टिक जोन घोषित करते हुए जुर्माना वसूलने की कार्रवाई शुरू की है। प्रति व्यक्तियों से कम से कम 50 रूपए जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वहां पर वन विभाग व ईको समिति के स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। जिले में पहला धाम है जिसे नॉन प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है। यह जिलेवासियों के लिए अच्छी पहल की है। मंगलवार को तुतला भवानी धाम को सफाई अभियान चलाया गया था। उसके बाद से वहां पर वहां पहरेदारी शुरू की गई है। इसकी जानकारी देते हुए डीएफओ प्रद्युम्न गौरव ने बताया कि तुतला भवानी धाम परिसर में नर्सरी से ले पूरे धाम परिसर में प्लास्टिक लेकर आने व फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से जिले में स्वच्छता कार्यक्रम का बढ़ावा मिलेगा। धाम परिसर में प्रत्येक दिन 24 घंटा वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे। विदित हो कि तुतला धाम भवानी दर्शन करने के लिए झूला फुटपाथ बनाया गया है। इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।