बगहा पुलिस ने 07 बाइक के साथ 07 बाइक चोरों को दबोचा, बाइक चोर गिरोह का खुलासा
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा पुलिस की कार्रवाई में बिहार और यूपी अंतर्राज्यीय बाइक गिरोह का पर्दाफाश किया है। बगहा के नवागत पुलिस अधीक्षक किरण कुमार जाधव विगत 31 अगस्त 2020 को चोरी हुई एक बाइक मामले की तफ्तीश के दौरान इस गिरोह का पता चला। एसपी बगहा किरण जाधव ने यह ठान लिया कि बाइक चोरी, लूट और छीनने की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को क्षेत्र में नहीं रहने देंगे। उसके बाद उन्होंने गुरूवार को बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए, 07 बाइक चोरी
गिरोह के छंटे सदस्यों को दबोच लिया है। इस दौरान बगहा पुलिस ने 07 बाइक भी बरामद किया है। एसपी किरण कुमार जाधव ने नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बिहार-यूपी के विभिन्न शहर से पुलिस को चकमा देकर चोरी की घटना को अंजाम देता रहा। मास्टर (की) चाभी के सहारे पार्क की गई बाइक को उड़ा गिरोह के शातिर चोर धंधा को संचालित करते रहे। बगहा एसपी के हवाले से खबर है कि उपर्युक्त गिरोह चोरी करने के लिए लग्जरी गाड़ियो का उपयोग करते रहे। पुलिस के अनुसार “किंग पिंग” सफ़ेदपोश गिरोह के सदस्य स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसी गाड़ियों से शहर में पहुँचकर बाइक लेकर चम्पत होते रहे हैं। चोरों का सरगना जगह के साथ चोरी का टिप्स देता रहा। इस गिरोह का कार्यक्षेत्र बिहार के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज तक रहा है। बगहा पुलिस के कप्तान किरण कुमार जाधव ने ऐलान किया है कि जिन लोगों की बाइक चोरी हुई है, उन्हें मोबाइल पर सूचना दी जाएगी। एसपी किरण कुमार जाधव ने पत्रकारों को बताया कि चोरी की घटना के तुरंत बाद पुलिस को सक्रिय कर छापादल बनाया गया। जिन्होंने काफी परिश्रम किया, तत्पश्चात पुलिस को उपर्युक्त सफलता मिली। एसपी श्री जाधव का कहना है कि गिरोह के किंग-पिंग पर पुलिसिया कार्रवाई जारी है। बगहा एसपी किरण कुमार जाधव ने छापादल में शामिल पुलिस टीम के सभी पुलिसकर्मी पुरस्कृत किये जायेंगे।